भगवंत मान बायोग्राफी: राजनीतिक जीवन, आयु, पत्नी, नेटवर्थ, कॉमेडी, जीवन परिचय

भगवंत मान बायोग्राफी: राजनीतिक जीवन, आयु, पत्नी, Bhagwant Mann Biography in Hindi. भगवंत मान नेटवर्थ,  भगवंत मान जीवन परिचय, भगवंत मान मोबाइल नंबर, भगवंत मान का कॉमेडी से राजनीति सफर की कहानी आज हम आपको बताने जा रहे है। भगवंत मान पहले एक हास्य कलाकार थे। परन्तु आज के समय राजनीतिक में सक्रिय है। पंजाब के संगरूर से लगातार दो बार लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी की तरफ से जीते है। और पंजाब लोकसभा चुनाव 2022 में भगवंत मान को अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है। Bhagwant Mann Wife, Age, Networth, Comedy, Profile, Contact Number, Bhagwant Mann Biography in Hindi Available here. पंजाब में यह एक ऐसे नेता है जिनके सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर चाहने वाले है। भाषण में अपनी बात को खुलकर बोलने वाले भगवंत मान भीड़ को अपनी तरफ खींच लेते है जिसके चलते अब वह विधान सभा चुनाव में पार्टी के मुख्य्मंत्री के चेहरे के साथ विधान सभा चुनाव के मैदान में है।

Bhagwant Mann Biography in Hindi (भगवंत मान बायोग्राफी)

भगवंत मान एक प्रसिद्ध हास्य कलाकार, राजनेता (सांसद), गायक और अभिनेता है। हाल ही में उनका नाम अधिक चर्चा में तब आया जब आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान जी को अपनी पार्टी का मुख्यमंत्री का चहरा घोषित कर दिया। हालांकि इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में भगवंत मान ने जीत हासिल कर सबको चौंका दिया था क्योंकि पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी की और से केवल इन्होंने ही जीत दर्ज की थी।

भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में 16 मार्च 2022 को भगत सिंह के पैतृक गांव खट्कड़ कलां में शपथ ली। 07 जुलाई 2022 को भगवंत मान ने गुरप्रीत कौर से विवाह किया। जोकि एक डॉक्टर है।

भगवंत मान जीवन परिचय || व्यक्तिगत जीवन

दोस्तों भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम मोहिंदर सिंह और वे एक अध्यापक थे। भगवंत मान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चीमा गांव के सरकारी स्कूल से प्राप्त की थी। भगवंत मान ने सुनाम के शहीद उधम सिंह महाविद्यालय से वाणिज्य विषय में स्नातक की डिग्री (B.Com) करने के लिए एडमिशन लिया था पर वो पहले वर्ष हो छोड़ दी थी। बहुत कम लोग ही जानते है कि भगवंत मान के घर का नाम जुगनू है। भगवंत मान की शादी इंद्रप्रीत कौर से हुई परन्तु दोनों का विवाह ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। साल 2015 में इन्होनें तलाक ले लिया और इनके दो बच्चे भी है।

Bhagwant Mann Biography in Hindi
Bhagwant Mann Biography in Hindi

Summary of भगवंत मान बायोग्राफी

पूरा नाम (Real Name)
भगवंत मान मन्नू
उपनाम (Nick Name)
जुगनू
पिता का नाम (Father) श्री मोहिंदर सिंह
माता का नाम (Mother)
श्रीमती हरपाल कौर
New Wife Name
गुरप्रीत कौर (07 जुलाई 2022)
पत्नी का नाम (Wife)
श्रीमती इंद्रप्रीत कौर (तलाक)
बच्चे 1 पुत्र, 1 पुत्री 
जन्म स्थान सतौज, संगरूर, पंजाब
जन्म तिथि 17 अक्टूबर 1973 (आयु 48)
व्यवसाय राजनीतिक, हास्य कलाकार, अभिनेता
पार्टी का नाम आम आदमी पार्टी
पंजाब के मुख्यमंत्री की शपथ
16 मार्च 2022
शिक्षा 12वीं पास
स्थायी पता H.No. 159, फेज-3B, पार्ट-2, मोहाली-160059, पंजाब
वर्तमान पता
144, साउथ एवेन्यू, नई दिल्ली-110011
नेटवर्थ (Net Worth)
02.68 करोड़
मोबाइल नंबर
9815923450

Bhagwant Mann Wife (भगवंत मान पत्नी)

भगवंत मान की पत्नी का नाम श्रीमती इंद्रप्रीत कौर है। और इनके दो बच्चें है जिसमें एक लड़का और एक लड़की है। ये दोनों विदेश में रहते है और वहीं इन्होंने नागरिकता भी ले ली है। भगवंत मान और इनकी पत्नी इंदरप्रीत कौर का तलाक वर्ष 2015 में हो गया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया की उनके बच्चें अब उनसे फ़ोन पर भी बात नहीं करते। मैंने अपने परिवार को समय नहीं दिया इस वजह से मेरा परिवार बिखर गया।

Also Read: अरविंद केजरीवाल बायोग्राफी: राजनीतिक करियर, जीवन परिचय, नेटवर्थ, परिवार, वाइफ

भगवंत मान कॉमेडी कैरियर

भगवंत मान ने यूथ कॉमेडी फेस्टिवल और इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमें पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला में उधम सिंह कॉलेज, सुनाम (संगरूर) के लिए एक प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते। मान ने राजनीति, व्यापार और खेल जैसे विषिश्ट मुद्दों के बारें में कॉमेडी रूटीन विकसित किया। जगतार जग्गी के साथ उनका पहला कॉमेडी एल्बम था। इसके बाद इन्होनें अल्फा ईटीसी पंजाबी के लिए “जुगनू कहना है“ नामक एक टेलीविजन कार्यक्रम बनाया। इसके अलावा मान ने राणा रणबीर के साथ एक कॉमेडी पार्टनरशिप की जिसमें इन्होनें एक कार्यक्रम बनाया जिसका नाम था “जुगनू मस्त मस्त“।

इसके बाद 2006 में मान और जग्गी फिर मिले और अपने शो के लिए जिसका नाम था “नो लाईफ विद वाईफ“ के साथ कनाडा और इंग्लैड का दौरा किया।

इसके बाद साल 2008 में भगवंत मान ने स्टार प्लस पर ग्रेट इंडियन लाफटर चैलेंज में भी भाग लिया जिससे इनके दर्शकों की वृद्धि हुई। इन्होनें एक पंजाबी फिल्म में भी काम किया जिसका नाम “मैं माँ पंजाब दी“ था जिसका निर्देषन बलवंत दुल्लत ने किया था।

भगवंत मान राजनीतिक जीवन

राजनैतिक कैरियर: वर्ष 2011 की शुरुआती दिनों में भगवंत मान पंजाब पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हो गये। भगवंत मान ने लेहरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा जिसमें वे हार गये। मार्च 2014 में भगवंत मान ने संगरूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और इन्होंने 2,11,721 मतों से जीत हासिल की। यह आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब से संयोजक थे लेकिन अरविंद केजरीवाल द्वारा ड्रग माफिया मामले में विक्रम सिंह मजीठिया से बिना शर्त मांगने के बाद इस्तीफा दे दिया।

सन् 2017 में भगवंत मान जलालाबाद से सुखबीर सिंह बादल और रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ चुनाव लड़ा जिसमें यह बादल से 18,500 वोटों से हार गये। लेकिन इसके बाद वर्ष 2019 में भगवंत मान एक बार फिर से संगरूर लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की।

और वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान ने मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में मैदान में उतारा था। जिसके बाद 10 मार्च 2022 को पंजाब लोकसभा चुनाव 2022 का परिणाम जारी किया गया। जिसमें आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। और भगवंत मान ने 16 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री की शपथ ली है।

You May also Likes

योगी आदित्यनाथ बायोग्राफी (हिंदी में): जीवन परिचय

अखिलेश यादव बायोग्राफी: पत्नी, परिवार, नेटवर्थ, आयु, जीवन परिचय

‘भारत रत्‍न’ अटल बिहारी वाजपेयी जीवनी: Biography in Hindi

[लता मंगेशकर] Lata Mangeshkar Biography in Hindi: परिवार, नेटवर्थ, जीवन परिचय

संसद के सदस्य के रूप में भगवंत मान का योगदान

पहला कार्यकाल 2014-2019: राजनीति में सबसे पहले भगवंत मान मई 2014 में 16वीं लोकसभा के सदस्य चुने गये।

संसदीय समिति के कार्यः (भगवंत मान बायोग्राफी)

  • 01 सिंतबर 2014-25 मई 2019: सदस्य, कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय संबंधी स्थाई समिति।
    सलाहकार समिति के सदस्य, ग्रामीण विकास मंत्रालय, पंचायती राज और पेयजल की स्वच्छता।
  • 11 दिसम्बर 2014-25 मई 2019: सदस्य, लाभ के कार्यालयों पर संयुक्त समिति।

दूसरा कार्यकाल 2019 से अब तकः मई 2019 में, भगवंत मान भारतीय आम चुनाव में संगरूर लोकसभा क्षेत्र से 17वीं लोकसभा के लिए फिर से चुने गये। भगवंत मान ने संसद में अपना दूसरा कार्यकाल 1,11,111 मतों से जीता। वह संसद के निचले सदन लोकसभा में आम आदमी पार्टी के एकमात्र सांसद है। 18 जनवरी 2022 को भगवंत मान को पंजाब विधान सभा चुनाव के आम आदमी पार्टी से पंजाब के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में चुने गये। चयन जनता द्वारा किया गया पर परिणाम आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने घोषित किया था।

संसदीय समिति के कार्यः (भगवंत मान बायोग्राफी)

  • 13 सितंबर 2019 के बाद सदस्य खाद्य, उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण पर स्थाई समिति।
  • सदस्य, सलाहकार समिति, विदेषी मामलों की समिति

भगवंत मान द्वारा किए चैरिटेबल कार्य

चैरिटेबल कार्य – भगवंत मान बायोग्राफी: भगवंत मान ने पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में भूजल के प्रदूषण के परिणामस्वरूप शारीरिक विकृतियों वाले बच्चों के लिए एक गैर सरकारी संगठन को शुरू किया जिसका नाम है “लोक लहर फाउंडेशन“ है जिसके कारण मान साहब हमेशा पंजाब में चर्चा के विषय बने रहते है।

Bhagwant Mann Networth भगवंत मान नेटवर्थ

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवंत मान की शुद्ध संपत्ति लगभग Net Worth 02.68 करोड़ है। और इनकी कुल संपत्ति लगभग 04.31 करोड़ है। और उत्तरदायित्व की संपत्ति 1.63 करोड़ के लगभग आंकी जाती है।

[Join Us on Telegram For Latest Updates]

भगवंत मान के जीवन से जुड़े कुछ विवाद (Controversies of Bhagwant Mann)

  • यह बात साल 2015 की ही जब उनका अपनी पत्नी श्रीमति इंद्रप्रीत कौर के बीच तलाख हुआ था। तब भगवन्त मान ने, बयान देते हुए कहां था कि, वे पंजाब की अखंड सेवा के लिए पत्नी को तलाक दे रहे है। इस बयान के कारण उनको भारी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
  • एक बार भगवन्त मान ने दिल्ली में कॉंग्रेस सरकार पर बयान जारी करते हुए कहां था कि, दिल्ली में विकास की बात करने वाली कांग्रेस के विधायक से ज्यादा लालू यादव के बच्चे है, जिस पर कांग्रेस सरकार ने उनपर जमकर हमला बोला और उनकी बहुत आलोचना हुई।
  • शराब पीने का मामला: यह बात है साल 2015 में आयोजित एक शहीद समारोह कि जिसमें भगवंत मान पर शराब पीकर पहुचने की वजह से आलोचना हुई और उनको स्टेज से भी उतार दिया गया था।
  • इसके बाद एक और मामला साल 2016 में संसद की सुरक्षा से जुड़ा है। जिसमें इन पर संसद की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगा और जमकर आलोचना झेलनी पड़ी।

भगवंत मान के कुछ रोचक तथ्य (Some interesting facts of Bhagwant Mann)

  • 1990 के दशक में भगवंत मान और जगतार जग्गी ने एक लोकप्रिय कॉमेडी जोड़ी के रूप में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई।
  • भगवंत मान ने फिल्म कचेहरी से डेब्यू किया था। उन्होंने 2018 तक 12 से ज्यादा फिल्में कीं।
  • वर्ष 2014 में संगरूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीत दर्ज की और 2019 में दोबारा संगरूर से लोकसभा क्षेत्र से सांसद के रूप में चुने गए। और पंजाब में आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री के उम्मीदवार भी बनाये गए है।
  • 16 मार्च 2022 को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ। आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों के साथ जीत दर्ज कर सभी दलों को चौंका दिया है।

FAQs – भगवंत मान बायोग्राफी

प्रश्न: भगवंत मान का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

उत्तर: भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब राज्य के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था।

प्रश्न: भगवंत मान कहां तक पढ़े है?

उत्तर: इन्होंने 12वीं पास कर रखी ही। इन्होंने स्नातक डिग्री के लिए प्रवेश लिया था लेकिन वो ये पूरी नहीं कर पाए थे।

प्रश्न: भगवंत मान की पत्नी का क्या नाम है?

उत्तर: भगवंत मान की शादी श्रीमति इंदरजीत कौर से हुई थी। परन्तु 2015 में दोनों का तलाक हो गया था। इन दोनों का एक बेटा और एक बेटी भी है जो अब विदेश में रहते है। भगवंत मान की दूसरी पत्नी का नाम श्रीमति गुरप्रीत कौर है। जोकि एक डॉक्टर है। इन दोनों का विवाह 07 जुलाई 2022 को हुई है।

प्रश्न: भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री की शपथ कब ली?

उत्तर: भगवंत मान ने 16 मार्च 2022 को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उन्होंने भगत सिंह के पैतृक गांव खट्कड़ कलां में शपथ ली।

प्रश्न: भगवंत मान की सम्पत्ति कितनी है?

उत्तर: भगवंत मान नेटवर्थ 2.68 करोड़ (लगभग) रूपये की है। और इसके इलावा मान के पास एक टोयोटा फॉर्च्यूनर कार, एक क्रूज कार और एक गन भी है।

प्रश्न: भगवंत मान की जाति क्या है?

उत्तर: इनका जन्म एक जाट सिख परिवार में हुआ था।

प्रश्न: भगवंत मान की आयु कितनी है?

उत्तर: वर्ष 2022 के अनुसार भगवंत मान 48 वर्ष के हो चुके है।

प्रश्न: क्या भगवंत मान ने दूसरी शादी की है?

उत्तर: नहीं अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

प्रश्न: भगवंत मान मोबाइल नंबर क्या है?

उत्तर: भगवंत मान मोबाइल नंबर (Contact Number) – 9815923450

भगवंत मान बायोग्राफी से जुडी जानकारी दोस्तों आपको कैसी लगी नीचे कमेंट कर हमे इसकी जानकारी अवश्य दें।

Note: भगवंत मान बायोग्राफी से जुडी जानकारियां इंटरनेट स्रोत और अन्य श्रोतों से इखट्टा की गयी है। इनके जीवन से जुडी अधिक जानकारी के लिए आप इनकी प्रोफाइल पर जाँच कर सकते है।

from ICDSUPWEB.ORG https://ift.tt/w1QyNmq