Rajasthan Agriculture Supervisor Bharti 2021 Big कृषि पर्यवेक्षक भर्ती

Rajasthan Agriculture Supervisor Bharti 2021 राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2021RSMSSB कृषि पर्यवेक्षक वैकेंसी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने राजस्थान कृषि विभाग के अन्तर्गत कृषि पर्यवेक्षक पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया है। आरएसएमएसएसबी द्वारा राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2021 के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस RSMSSB कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2021 के तहत कुल 882 रिक्तियां प्रकाशित की गयीं है, जिनमें 842 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) तथा 40 पद अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए निर्धारित हैं।

इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता वाले उम्मीदवार इस आरएसएमएसएसबी एग्रीकल्चर सुपरवाइजर रिक्रूटमेंट 2021 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) के माध्यम से 16 फरवरी 2021 से 17 मार्च 2021 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इस राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2021 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

Rajasthan Agriculture Supervisor Bharti 2021

राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : कृषि विभाग, राजस्थान सरकार।
  • भर्ती बोर्ड का नाम : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर।
  • विज्ञापन संख्या : 01/2021.
  • रिक्त पदों की कुल संख्या : 882 पद।
  • नौकरी का प्रकार : राजस्थान सरकारी नौकरी
  • आवेदन की तिथि : 16 फरवरी 2021 से 17 मार्च 2021 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.rsmssb.rajasthan.gov.in
  • नौकरी का स्थान : राजस्थान।

राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर वैकेंसी 2021 विवरण :

पद का नामरिक्त पदवेतनमान
एग्रीकल्चर सुपरवाइजर882पे मैट्रिक्स एल – 05

श्रेणी-वार राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिक्ति 2021 विवरण :

श्रेणी का नामगैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP)अनुसूचित क्षेत्र (TSP Area)
GEN30920
EWS8300
OBC17400
EBC4100
SC13302
ST9918
योग84240
कुल योग882 पद

RSMSSB कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2021 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ यूनिवर्सिटी से कृषि के साथ 12वीं अथवा बीएसएससी (कृषि) उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा (01 जनवरी 2022 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। हालाँकि आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में छूट राज्य सरकार के नियमानुसार दी जाएगी।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

RSMSSB चयन प्रक्रिया : इस आरएसएमएसएसबी एग्रीकल्चर सुपरवाइजर रिक्रूटमेंट 2021 में उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा। इसकी अधिक जानकारी के लिए अधिकृत भर्ती विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान राज्य के निर्धारित ई-मित्र कियोस्क या जन सुविधा केंद्र (C.S.C.) अथवा क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा। श्रेणीवार आवेदन शुल्क इस प्रकार है :

आवेदन शुल्क विवरण
GEN/ EWS/ OBC (क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए₹ 450/-
OBC (नॉन क्रीमी लेयर)/ MBC उम्मीदवारों के लिए₹ 350/-
SC/ ST/ PH उम्मीदवारों के लिए₹ 250/-

राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2021 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2021 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके 16 फरवरी 2021 से 17 मार्च 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RSMSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2021 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : 16 फरवरी 2021.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 17 मार्च 2021.
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 17 मार्च 2021.

RSMSSB Agriculture Supervisor Vacancy 2021 Online Form – आवश्यक लिंक :

Important Links Area
अधिकृत विज्ञापन लिंकडाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंकअप्लाई करें
आधिकारिक वेबसाइट लिंकविजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : राजस्थान कृषि विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे राजस्थान के मूल निवासी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इस RSMSSB कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2021 (Rajasthan Agriculture Supervisor Bharti 2021) में अप्लाई करने से पूर्व भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि ) का विभागीय विज्ञापन (Advt. No. – 01/2021) के माध्यम से भलीभांति जाँच कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।