[रजसटरशन] दलल लबर करड 2023 ऑनलइन आवदन Delhi Labour Card Online Apply

Delhi Labour Card 2023: दिल्ली में काम करने वाले लोगों यानि लेबर के लिए दिल्ली सरकार ने “दिल्ली लेबर कार्ड योजना” की शुरुआत की है ताकि सभी को सरकारी योजनाओं के लाभ प्रदान किये जा सके। इस योजना का लाभ देने के लिए दिल्ली सरकार वहां के श्रमिकों का labour card बनवाएगी। लेबर कार्ड के माध्यम से सरकार विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे श्रमिक को प्रदान करेगी।

क्या है दिल्ली लेबर कार्ड 2023 योजना? यहां जाने योजना की पूरी जानकारी

दिल्ली सरकार के द्वारा दिल्ली में रहने वाले श्रमिकों के लिए लेबर कार्ड जारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस लेबर कार्ड के जरिए सरकार दिल्ली के सभी श्रमिकों का डाटा अपने पास कलेक्ट करने वाली है। जिसके तहत सरकार को पता चलेगा कि दिल्ली में कितने श्रमिक है और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है। इसी आधार पर दिल्ली के श्रमिकों को कई सुविधाएं भी पहुंचाने का काम किया जाएगा।

दिल्ली सरकार के द्वारा दिल्ली के श्रमिकों को इस लेबर कार्ड के जरिए वित्तीय सहायता से लेकर चिकित्सा, यातायात और अन्य भी कई सारी सुविधाएं प्रदान की जाने वाली है। इस लेख में हम आपको दिल्ली लेबर कार्ड से जुड़ी पूरी जानकारी देने की कोशिश करेंगे। इसी के साथ इस लेबर कार्ड को बनाने के लिए पात्रता और दस्तावेज समेत आवेदन की प्रक्रिया भी विस्तार से बताएंगे।

Summary of Delhi Labour Card 2023 Scheme

योजना का नाम दिल्ली लेबर कार्ड योजना
किस सरकार के द्वारा दिल्ली सरकार
लाभार्थी कौन होगा दिल्ली के श्रमिक/ लेबर का काम करने वाले
कार्ड का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ श्रमिकों को देना
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों
ऑफिशियल वेबसाइट https://ift.tt/WKhpHqE
Join Us on Telegram Telegram Group

दिल्ली लेबर कार्ड योजना का उद्देश्य

दिल्ली लेबर कार्ड का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के सभी श्रमिकों को आर्थिक तौर पर सक्षम बनाना है। दिल्ली में कई सारे मजदूर हैं जिनका डेटाबेस सरकार के पास मौजूद नहीं है। इस कार्ड के माध्यम से सरकार अपने राज्य में काम कर रहे सभी मजदूरों का डेटाबेस कलेक्ट करने वाली है। जिसके आधार पर मजदूरों को अलग-अलग योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

इस लेबर कार्ड के माध्यम से दिल्ली के मजदूरों को चिकित्सा सहायता, विविध पुरस्कार, पेंशन और यातायात जैसी कई सारी सुविधाओं और योजनाओं का लाभ मिलने वाला है। कुल मिलाकर यह दिल्ली लेबर कार्ड दिल्ली के सभी श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार करने के लिए लाया जाने वाला कार्ड है। किस लेबर कार्ड के इस्तेमाल से दिल्ली के मजदूर सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगे यही उद्देश्य है।

Image  दिल्ली लेबर कार्ड योजना | Delhi Labour Card Yojana

दिल्ली लेबर कार्ड का लाभ कौन ले पाएगा?

निम्नलिखित सूची में श्रमिकों की श्रेणी दी गई है ऐसे सभी श्रमिक दिल्ली लेबर कार्ड का लाभ ले सकेंगे।

  • राजमिस्त्री
  • सीमेंट ढोने वाले मजदूर
  • कुआं खोदने वाले
  • पॉलिश करने वाले
  • बांध बनाने वाले
  • कारपेंटर
  • बढ़ाई
  • इलेक्ट्रिशियन
  • लोहार
  • चूना बनाने वाले
  • हथोड़ा बनाने वाले
  • प्लंबर
  • वेल्डर
  • पुताई करने वाले
  • छप्पर छाने वाले
  • सड़क का काम करने वाले
  • चट्टाने तोड़ने वाले
  • दर्जी

इसके अलावा भी कई सारी श्रेणियां है जिस श्रेणी के मजदूर दिल्ली लेबर कार्ड का लाभ हासिल कर सकते हैं।

दिल्ली बेरोजगारी भत्ता 2023

दिल्ली लाड़ली योजना 2023

दिल्ली लेबर कार्ड के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

दिल्ली लेबर कार्ड के तहत श्रमिकों को निम्नलिखित सूची में दर्शाए गए योजनाओं का लाभ मिल सकता है।

  • मजदूर मकान मरम्मत योजना
  • मातृत्व हित लाभ योजना
  • छात्र पुरस्कार प्रोत्साहन योजना
  • गंभीर बीमारी सहायता योजना
  • बीमा पॉलिसी प्रीमियम सहायता योजना
  • पेंशन योजना
  • विकलांग सहायता योजना
  • मजदूर कन्या विवाह योजना
  • मजदूर आवास योजना
  • साइकिल सहायता योजना
  • चिकित्सा सुविधा योजना

दिल्ली लेबर कार्ड के लाभ तथा विशेषताएं

लेबर कार्ड दिल्ली के लाभ और विशेषताएं निम्नलिखित में सूचीबद्ध किए गए हैं –

  • इस कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ 18 वर्ष से अधिक आयु वाले मजदूर ही कर पाएंगे।
  • यह कार्ड दिल्ली के मजदूरों की आर्थिक स्थिति में सुधार करेगा।
  • मजदूर की पत्नी यदि गंभीर रूप से बीमार है तो चिकित्सा सहायता के तौर पर ₹15,000 दिए जाएंगे।
  • मजदूर की बेटी की शादी के लिए ₹50,000 की सहायता दी जाएगी।
  • यह कार्ड एक परोसे दिल्ली के मजदूरों का पहचान पत्र होगा।
  • इस कार्ड के तहत दिल्ली सरकार के पास अपने श्रमिकों का सारा डाटा मौजूद होगा।
  • इस कार्ड के माध्यम से दिल्ली के श्रमिकों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • मजदूर के बच्चे को पुरस्कार प्रोत्साहन योजना का भी लाभ मिलेगा।
  • घर की मरम्मत के लिए भी इस कार्ड के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • मजदूर यदि कोई पॉलिसी खरीदता है तो उस पॉलिसी का प्रीमियम सरकार की तरफ से भरा जाएगा।
  • श्रमिकों को यातायात के लिए साइकिल सहायता योजना का भी लाभ इस कार्ड के तहत मिलेगा।

इसके अलावा भी इस कार्ड के कई सारे लाभ और विशेषताएं आपको देखने को मिलेगी।

Eligibility Criteria – दिल्ली लेबर कार्ड योजना के पात्रता मानदंड

दिल्ली लेबर कार्ड योजना के लिए कुछ पात्रता और मानदंड निर्धारित किए गए हैं वह निम्नलिखित में सूचीबद्ध हैं –

  • लेबर कार्ड दिल्ली का लाभ पाने वाले मजदूर के पास केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली का स्थाई निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • उस मजदूर की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • वह मजदूर असंगठित कार्य क्षेत्र से संबंधित श्रमिक होना चाहिए।

दिल्ली लेबर कार्ड आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

यदि आप असंगठित क्षेत्र के श्रमिक हैं तो आपको दिल्ली लेबर कार्ड का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज अपने पास रखने जरूरी है –

  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • किसी ठेकेदार के अंतर्गत कार्य करने का प्रमाण
  • मनरेगा के अंतर्गत न्यूनतम 90 दिन कार्य का प्रमाण

Also Read: WCD Delhi Anganwadi Bharti 2023 Apply for Supervisor, Worker, Helper Jobs

दिल्ली लेबर कार्ड 2023 ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

लेबर कार्ड स्कीम के लिए आवेदन करने की ऑनलाइन प्रक्रिया भी निम्नलिखित तरीके से दी गई है –

  • सबसे पहले आपको लेबर कार्ड संबंधित ऑफिसियल वेबसाइट [https://dbocwwb.delhi.gov.in/] पर जाना होगा।

Delhi Labour Card Login | Registration

  • होम पेज खुलने के बाद आपको कई सारे विकल्पों में से “नया पंजीकरण” विकल्प चुनना होगा।
  • इसके बाद तुरंत आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां पर आपको आपका मोबाइल नंबर पूछा जाएगा जिस पर आपको अपना स्थाई मोबाइल नंबर ऐड करना होगा।
  • इसके बाद वेरिफिकेशन के लिए आपके मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा उसको टीपी को भी दर्ज करना है।
  • वेरीफाई बटन पर क्लिक करने के बाद एक नया आवेदन फॉर्म आपके सामने खुल जाएगा। उस फोन में मारा गया सारा जरूरी विवरण ध्यान से भरिए।
  • इसके साथ ही सभी जरूरी दस्तावेज भी ऑनलाइन तरीके से अपलोड कर दीजिए।
  • सब कुछ ध्यान से चेक करने के बाद उस फॉर्म को सबमिट कर दीजिए।

Also Read: e-Shram Card Registration 2023 | Renewal | Balance Check

दिल्ली लेबर कार्ड रिन्यूअल | Delhi Labour Card Renew Online

दिल्ली लेबर कार्ड रिन्यूअल हेतु आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आपको इस योजना से संबंधित ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज खोलकर आपको रिन्यूअल के विकल्प पर क्लिक करना पड़ेगा।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको “आधार संख्या” और “पासवर्ड” दर्ज के बाद कॅप्टचा कोड दर्ज करे। इसके बाद लॉगिन के विकल्प क्लिक करें।
  • लॉगिन करने के बाद आप लेबर कार्ड को रेनू कर सकते हो।
  • अंत में रिन्यूअल करने के बाद प्रिंट अवश्य निकल ले।

निष्कर्ष

दोस्तों इस लेख में हमने आपको दिल्ली लेबर कार्ड से संबंधित सभी जरूरी जानकारी विस्तार से बताने का प्रयास किया। इस लेख में हमने आपको लेबर कार्ड के लिए जरूरी पात्रता और जरूर दस्तावेजों समय ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताई है। हमें उम्मीद है कि यह सारी जानकारी आपको ठीक से समझ आ गई होंगी। इसलिए इस जानकारी को दिल्ली के सभी श्रमिकों तब जरूर शेयर करिए।

Delhi Labour Card Scheme FAQs

प्रश्न: दिल्ली लेबर कार्ड योजना के लिए पंजीकरण कैसे करें?

उत्तर: लेबर कार्ड दिल्ली योजना के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके लिए आपको दिल्ली श्रमिक कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

प्रश्न: दिल्ली लेबर कार्ड रिन्यूअल कैसे करें?

उत्तर: लेबर कार्ड को renew करने के लिए https://ift.tt/WKhpHqE वेबसाइट पर जाये वह आपको “रिन्यूअल” के विकल्प को चुन कर अपने आधार कार्ड और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर लेबर कार्ड को रेनू कर सकते हो।

प्रश्न: दिल्ली लेबर कार्ड योजना का क्या लाभ?

उत्तर: लेबर कार्ड स्कीम के अंतर्गत दिल्ली के श्रमिक दिल्ली सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ का लाभ पा सकते है।

from ICDSUPWEB.ORG https://ift.tt/56kJILl